भारत में 2022 डूडल फॉर गूगल प्रतियोगिता के विजेता श्लोक मुखर्जी हैं। ये न्यूटाउन, कोलकाता, पश्चिम बंगाल में दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। श्लोक ने लिखा है, “अगले 25 वर्षों में, भारत में ऐसे वैज्ञानिक होंगे जो अपना खुद का इको-फ्रेंडली रोबोट विकसित करेंगे। भारत के पास पृथ्वी से अंतरिक्ष तक नियमित अंतरिक्ष यात्राएं होंगी। भारत योग और आयुर्वेद के क्षेत्र में और विकास करेगा और आने वाले वर्षों में और मजबूत होगा।
ग्रुप 5-6 की दिव्यांशी सिंघल, गुरूग्राम दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। इनका मैसेज है, अगले 25 वर्षों में मेरा भारत प्राकृतिक आपदा पर कंट्रोल करेगा। साइक्लोन्स और फ्लोटिंग सॉकेट का पता रिमोट सेंसिंग से लगाया जा सकेगा। यह एनर्जी को इलेक्ट्रिसिटी में कन्वर्ट करेगा। पोर्टेबल सिलेंडरों में कंप्रेस्ड बादल बनाने के लिए बड़े गर्म जलाशयों में फ्लोर वॉटर को इक्ट्ठा किया जाएगा। ड्रोन की सहायता से ये कंप्रेस्ड बादल सूखे में बारिश उत्पन्न करेंगे। प्राकृतिक आपदा पर कंट्रोल जानमाल की हानी से बचाएगा।